मुज़फ्फरनगर: ऑपरेशन सवेरा की बड़ी सफलता, ₹20,000 का 2 किलो 237 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी संजय कुमार वर्मा के ऑपरेशन सवेरा के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर नियाजीपुरा चरथावल रोड से मोसीन पुत्र कय्यूम को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से 2 किलो 137 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया।