मुज़फ्फरनगर: ग्राम प्रधान पर कब्जे व मारपीट के आरोप, ग्रामीणों ने जमीन कब्जाने का आरोप लगाया, पीड़ित आसिफ ने सुनाई अपनी दास्तां
भोपा थाना क्षेत्र के मौजा योगेंद्रनगर सीकरी के ग्रामीण सोमवार को SSP कार्यालय पहुंचे और ग्राम प्रधान राजेंद्र पर अवैध कब्जे व मारपीट के गंभीर आरोप लगाए।पीड़ित आसिफ ने बताया कि 1994 से उसकी जमीन पर खेती हो रही है, लेकिन प्रधान जबरन कब्जा करना चाहता है।विरोध पर उसके पिता को भी घायल कर दिया गया। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष है