मुज़फ्फरनगर: नसीरपुर में धर्म परिवर्तन विवाद, ईसाई मिशनरी द्वारा कराया जा रहा धर्म परिवर्तन, हिंदूवादी नेताओं ने किया जमकर हंगामा
नसीरपुर गांव में कथित धर्म परिवर्तन को लेकर हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर से आए जॉनी फादर एक परिवार को ईसाई धर्म के बारे में बता रहे थे, तभी हिंदूवादी नेता मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हिंदूवादी संगठनों ने जिले में सक्रिय मिशनरियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।