मुज़फ्फरनगर: गांधी पॉलीटेक्निक में एलुमनी डे का जलवा, स्वर्ण व रजत जयंती बैच हुए एकजुट, 1975 व 2000 बैच की भावुक मुलाकात
भोपा रॉड स्थित गांधी पॉलीटेक्निक में स्वर्ण जयंती और रजत जयंती एलुमनी-डे समारोह धूमधाम से मनाया गया। 1975 बैच की स्वर्ण जयंती और 2000 बैच की रजत जयंती पर पूर्व छात्र एकत्र हुए और कॉलेज जीवन की यादें साझा कीं। कार्यक्रम में संस्थान के विकास, तकनीकी शिक्षा और एलुमनी नेटवर्क को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। उत्साहपूर्ण माहौल में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।