मुज़फ्फरनगर: दिल्ली आतंकी घटना के विरोध में मुजफ्फरनगर में मुस्लिम समाज ने किया जोरदार प्रदर्शन, फूँका आतंकवाद का पुतला
मुस्लिम पसमांदा समाज ने दिल्ली के लालकिले पर हुई आतंकी घटना के विरोध में अहिल्या बाई चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के नेतृत्व में लोगों ने आतंकवाद, पाक आर्मी चीफ और हाफिज सईद के खिलाफ नारे लगाए और पुतला दहन कर रोष जताया। वक्ताओं ने कहा कि आतंकवाद किसी धर्म का नहीं, मानवता का दुश्मन है। सरकार से सख्त जांच और कार्रवाई की मांग की गई।