चाईबासा: निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर में 208 लाभुकों को मिला स्वास्थ्य लाभ
चाईबासा: बुधवार को 11 बजे निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जिले भर के कुल 208 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविरों में लाभार्थियों की रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन, मलेरिया सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच निःशुल्क की गई। जांच के उपरांत आवश्यकतानुसार लाभार्थियों को निःशुल्क आयुष औषधियों का भी वितरण किया गया।