टीकमगढ़: नर्सिंग कॉलेज की छात्रा के साथ मारपीट, भीम आर्मी और छात्रों ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा
शनिवार को भीम आर्मी आज समाज पार्टी व नर्सिंग छात्रों के द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सोपा गया। इस दौरान भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष संजू चौधरी ने बताया कि बीते दिनों राय नर्सिंग कॉलेज की छात्रा के साथ स्टाफ महिला के द्वारा मारपीट की गई थी। छात्रों के 3 साल से पेपर नहीं हुए हैं और फीस वापस मांगने पर एक छात्रा के साथ मारती हुई है।