टीकमगढ़: पठा गांव में बाइक की टक्कर से बालक घायल, अस्पताल में भर्ती
पठा गांव में शनिवार को एक बालक सड़क हादसे का शिकार हो गया। बालक का नाम मोंटी वंशकार उम्र 10 वर्ष निवासी पठा बताया गया है। परिजन ने बताया की बालक अपने घर के पास खेल रहा था,इसी दौरान एक बाइक चालक ने उसे बाइक से टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। परिजन बालक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार किया जा रहा है।