टीकमगढ़: धोखाधड़ी और मारपीट की शिकायत पर देहात थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने एसपी कार्यालय में आवेदन दिया
शनिवार को हीरानगर तिगैला निवासी दीपक चौरसिया नाम के व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक आवेदन दिया है। पीड़ित में आरोप लगाया है कि अनावेदक देवेंद्र सिंह बबलू सिंह गुलशन खरे के द्वारा उसके साथ 950000 की धोखाधड़ी की गई है। पैसे मांगने पर उक्त लोगों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की पैसे वापस दिलवाए जाने की मांग की है।