टीकमगढ़: शहर स्थित पुष्पा स्कूल में SP ने 'सेफ क्लिक' अभियान के तहत बच्चों को किया जागरूक
पुलिस मुख्यालय मप्र के निर्देशानुसार मप्र के समस्त जिलों में 1 फरवरी से 11 तक सेफ क्लिक अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अभियान अंतर्गत पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर के पुष्पा स्कूल में बच्चों के साथ साइबर संवाद किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्कूल के बच्चों को साइबर अपराध क्या है एवं इनसे बचने के उपाय पर विस्तार से चर्चा की।