टीकमगढ़: धजरई के पास बाइक की टक्कर से महिला घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
धजरई के पास शनिवार को एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। घायल महिला का नाम पूजा अहिरवार बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला अपने पति के साथ बाइक से मऊरानीपुर से टीकमगढ़ की ओर आ रही थी रास्ते में धजरई के पास बाइक की टक्कर से महिला घायल हो गई। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।