टीकमगढ़: शहर के मुखर्जी चौराहे पर एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, कोतवाली थाना पुलिस ने कराई एमएलसी
टीकमगढ़ शहर के मुखर्जी चौराहा पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। घायल का नाम विजय निवासी बहादुरपुर बताया गया है। पीड़ित ने बताया कि टीकमगढ़ शहर के मुखड़ी चौराहा पर था उसको आशीष नाम के शख्स के ₹500 देने थे। पीड़ित बताया कि आशीष ने उससे ₹500 मांगे,उसने कल पैसे देने के लिए कहा इसी बात को लेकर आशीष ने उसके साथ गाली गलौज की और फिर मारपीट कर दी।