शिवहर: ज़िले के तीन फीडर में मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सेवा रहेगी बाधित
बिजली विभाग के विद्युत कार्यपालक अभियंता छविंद्र प्रसाद सिंह ने सोमवार शाम 05 बजे बताया कि 33 हजार और 11 हजार वोल्ट में मरम्मती कार्य को लेकर कल पिपराही, रतनपुर और कटैया फीडर में बिजली सेवा बाधित रहेगी. उन्होंने बताया कि कल सुबह 10 बजे से लेकर शाम 05 बजे तक बिजली सेवा बाधित रहेगी. इस बीच बिजली उपभोक्ता अपना वैकल्पिक व्यवस्था कर ले. 5 बजे के बाद बिजली मिलेगी।