नवागढ़: बेमेतरा में नवजात की मौत का मामला प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों तक पहुंचा
8 अक्टूबर को मरका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु की मौत के मामले में पीड़ित परिवार ने कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। मंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री को भी जानकारी दी और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।