चित्तौड़गढ़: ग्रामीणों ने कलेक्टर को कलेक्ट्रेट पर दिया ज्ञापन, सरपंच पति व पुत्र पर गांव की जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप
निंबाहेड़ा उपकरण के बरडा ग्राम पंचायत के ग्राम वासियों ने चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा। ग्राम वासियों ने ज्ञापन में बताया कि गोटड़ा गांव के सरपंच पति पुत्र द्वारा अवैध रूप से चारागाह भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। ग्राम वासियों द्वारा जब इनको रोका जाता है तो सरपंच पति व पुत्र द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज करने की धमकियां दी जाती है।