चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन डॉ. आईएम सेठिया ने जयपुर में राज्यपाल कलराज मिश्र से की मुलाकात
चित्तौड़गढ़ अर्बन कॉओपरेटिव बैंक के चेयरमैन व समग्र जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री महावीर जैन मंडल के अध्यक्ष डा आई एम सेठिया नेजयपुर राजभवन में राजस्थान के राज्यपाल महामहिम कलराज मिश्र से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेट कर अभिनंदन किया व श्री महावीर जैन मंडल द्वारा महावीर जयंती पर प्रकाशित अरिहंत निर्देशिका की प्रति भेंट कर प्रेषित संदेश के लिए धन्यवाद किया।