चित्तौड़गढ़: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उनकी अध्यक्षता में हुई बैठक, नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत नवीन सर्वे पर हुई चर्चा
उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अन्तर्गत सत्र 2024-25 हेतु क्रिटीकल लाईफ स्कील्स, बेसिक साक्षरता, संख्यात्मकता एवं जीवन कौशल प्रदान करने हेतु असाक्षरों का सर्वेक्षण प्रारम्भ किया जा रहा है। जानकारी देते हुए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी चित्तौड़गढ़ प्रमोद कुमार दशोरा ने बताया कि इस वर्ष चित्तौड़गढ़ जिले को 58 हजार असाक्षरों को सर्वे के माध्यम रजिस्ट्रेशन हुआ है।