शिवपुरी नगर: जुलूस पर ₹60 हजार खर्च कर डीजे पर नाचते हुए बाइक खरीदने शोरूम पहुंचा चायवाला, पुलिस ने किया केस दर्ज
शिवपुरी में चायवाला मुरारीलाल कुशवाह नई बाइक लेने डीजे, ढोल और बग्गी के साथ शोरूम पहुंचा। जुलूस पर 60 हजार खर्च कर 20 हजार की डाउन पेमेंट की। उसने 90 हजार रुपए की बाइक फाइनेंस कराई। बाइक की पूजा कर उसे माला पहनाई और क्रेन पर लटकाया। बीच रास्ते में तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस ने डीजे जब्त कर डीजे संचालक और चायवाले पर केस दर्ज कर लिया।