शिवपुरी नगर: जिला अस्पताल से बाइक पर रखकर ले जाना पड़ा शव, मदद नहीं मिली, सड़क पर शव रखकर वाहन का करते रहे इंतजार
शिवपुरी में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद उसकी मां और भाई लाश को बाइक पर रखकर शहर की सड़कों पर घूमते रहे लेकिन उन्हें कोई भी प्रशासनिक मदद नहीं मिली। युवक के परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुचे थे। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोसित कर दिया। इसके बाद परिजनों को बाइक पर शव रखकर अस्पताल से ले जाना पड़ा।