शिवपुरी नगर: दो ट्रकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत, 2 घायल, बागवान होटल के पास की घटना
कैलाश सेन उम्र 29 साल निवासी धौलपुर आईसर ट्रक से धौलपुर से इंदौर जा रहा था. इसी दौरान जब शनिवार की रात 11 बजे शिवपुरी जिले के फोरलेन बायपास बागवान होटल के पास पहुंचा. इसी दौरान आमने-सामने दोनों ट्रकों की जोरदार भिंडत हो गई. जिसके बाद कैलाश सेन की मौत हो गई. वहीं अन्य ट्रक में सवार दो युवक घायल हैं. जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है.