चौपारण: पदमा में चोरीकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्ध; दो जैक व बैटरी बरामद
जिले के पदमा ओपी क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर ताला तोड़कर हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए मालवाहक वाहन उठाने वाले दो जैक और एक 12 वोल्ट की बैटरी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से