जिला कांग्रेस कमिटी ,प०सिंहभूम के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई के अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह प्रदेश सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान ही कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगी।