सदर अस्पताल से चार माह के बेटे का शव प्लास्टिक के थैले में घर लाने को मजबूर डिंबा चातोंबा के परिवार की पीड़ा अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि बीमारी ने एक बार फिर दस्तक दे दी। जिले के स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर बड़ाजामदा स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने बड़ाबालजोड़ी गांव के टोला सिंदरीगौरी पहुंचकर स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया। जहां पिता-पुत्र मलेरिया पीड़ित पाए गए हैं