पटना ग्रामीण: सम्राट चौधरी ने कहा- जिस दिन बिहार के युवा अपनी जमीन पर काम करेंगे, उस दिन बिहार विकसित राज्य माना जाएगा
पटना के दीघा में शनिवार की शाम करीब 4 बजे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस दिन बिहार के युवा वापस लौटकर अपनी ही जमीन पर काम करने लगेंगे,उसी दिन बिहार को विकसित राज्य माना जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिशा में काम शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट बैठक में 25 चीनी मिलें स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।