पटना ग्रामीण: पटना साहिब गुरुद्वारा के पास बिजली के खंभे से टकराया ट्रक, कोई हताहत नहीं
पटना के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना साहिब गुरुद्वारा के पास शनिवार की सुबह करीब 7 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक खंभे में फंस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के कारण कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को सामान्य कराने में जुट गई।