पटना ग्रामीण: CM नीतीश कुमार के महागठबंधन में जाने के सवाल पर शांभवी चौधरी ने कहा, इसमें कोई तथ्य नहीं
राजद के कुछ नेता यह कहते नजर आ रहे हैं कि खरमास के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से पलटेंगे और वह महागठबंधन के साथ आएंगे। इसे लेकर शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि इसमें कोई तथ्य नहीं है। आने वाले समय में भी पांच पांडव ही बिहार का विकास करेंगे।