पटना ग्रामीण: मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, घर में बेटी का रोना चिंता का विषय है
लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मायके में बेटियों के अधिकार को लेकर कानून बनाने की मांग की है। इसे लेकर शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि अगर मां-बाप के लिए एक बेटी घर में बैठकर और रो रही है और उसके आंसू बह रहे हैं तो यह चिंता का विषय है।