पटना ग्रामीण: चौक थाना क्षेत्र में मारपीट के बाद घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी की बहन से हुई थी बकझक
चौक थाना क्षेत्र में 11 दिसंबर को एक लड़के के साथ मारपीट की घटना हुई थी,जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं इस मामले में अब पुलिस ने तीन विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया है।शनिवार शाम करीब 4 बजे मामले की जानकारी पटना सिटी sdpo2 गौरव कुमार ने देते हुए बताया कि विधि विरुद्ध बालक की बहन के साथ मृतक का विवाद हुआ था और इसी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।