पटना ग्रामीण: पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ
पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को अनुशासन, समर्पण और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का प्रतीक बताया।