बिंदकी: जोनिहा के निकट फरीदपुर गांव में रात में चारपाई में सो रहे एक व्यक्ति को तकिए के नीचे बैठे सांप ने काटा, हालत गंभीर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत जोनिहा कस्बे के निकट फरीदपुर गांव में इब्राहिम उम्र लगभग 45 वर्ष को बुधवार की भोर पहर तकिए के नीचे बैठे सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ी तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में बुधवार की सुबह 5:00 बजे भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहा से हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया।