बड़ौत: गंगनौली गांव में बंदरों व आवारा कुत्तों का आतंक, 100 साल की बुजुर्ग महिला सहित कई लोग घायल #jansamasya
Baraut, Bagpat | Apr 29, 2025 गांगनौली निवासी पीड़ित सुरेंद्र सिंह राठी, मोमीन व रविंद्र आदि ने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे बताया कि गांगनौली गांव में आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक है। गांव में कई लोगों को प्रति दिन कुत्ते और बंदर अपना निशाना बना रहे हैं। आवारा कुत्तों और बंदरों से आम जन मानस, महिलाएं और बच्चे भयभीत है। बंदरों के हमले से 100 साल की बुजुर्ग महिला व कई लोग घायल हैं।