बड़ौत: दोघट नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित बोर्ड बैठक में ₹60 लाख के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए
Baraut, Bagpat | Apr 28, 2025 नगर पंचायत दोघट कार्यालय पर चेयरमैन संगीता पंवार की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में सड़क पेयजल आदि विकास कार्यों पर ₹60 लाख अनुमानित लागत से कराए जाने वाले कार्यों को हरी झंडी मिली। जिसमें कस्बे की सफाई व्यवस्था,पेयजल, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, खराब पड़े हैंडपंपों को रिबोर, पेयजल पाईप लाइन की मरम्मत, जल निकासी, वर्षा ऋतु में नालों की सफाई आदि कार्य हैं।