बड़ौत: छपरौली की पट्टी जगमलान में सड़क निर्माण कार्य 1 महीने से बंद, मौहल्लेवासियों ने किया हंगामा #jansamasya
Baraut, Bagpat | Apr 28, 2025 छपरौली की पट्टी जगमालन में चल रहा सड़क निर्माण का कार्य 1 महीने से बंद पड़ा है। इसके चलते मौहल्लेवासियों ने हंगामा शुरू कर दिया और काम न होने के कारण आने जाने वाले व्यक्तियों को परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। मास्टर राजेंद्र सिंह ने कहा कि घर में बीमार व्यक्तियों व बुजुर्ग व्यक्तियों को लाने ले जाने में भी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है।