बड़ौत: असारा निवासी एक आरोपी को चेकिंग के दौरान अवैध चाकू सहित रमाला पुलिस ने किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Apr 29, 2025 रमाला थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि आरोपी इरफान पुत्र साबर अली उर्फ चाटन निवासी गांव असारा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।