बड़ौत: बड़ौत सहित तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में मंगलवार सुबह 7 बजे से 8:30 तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
Baraut, Bagpat | Apr 28, 2025 अधिशासी अभियंता विद्युत खंड बड़ौत के अनुसार 220 KV विद्युत उपकेंद्र बड़ौत पर विद्युत प्रणाली के सुदृढ़ीकरण कार्य के अंतर्गत मंगलवार को सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक 132 KV मेन बस प्रथम का शटडाउन प्रस्तावित है। जिसमें 132 KV उपकेंद्र बड़ौत से पोषित 33/11 KV हिलवाड़ी, बड़ौत टाउन, बड़ौत तहसील, गुराना, बिराल, बिनौली, मलकपुर बडावद जोनमाना कोताना रोड आदि उपकेंद्र हैं।