बड़ौत: असारा निवासी गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीटर आरोपी को पुलिस ने अवैध तमंचा सहित किया गिरफ्तार, 17 मुकदमे हैं दर्ज
Baraut, Bagpat | Apr 29, 2025 रमाला पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गैंगस्टर/हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपी जाकिर पुत्र इसराईल निवासी गांव असारा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का आपराधिक इतिहास है, जिस पर 17 मुकदमे दर्ज हैं।