कलेक्टर कार्यालय के पास हादसा: स्कूटी-बाइक भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोग घायल, बांगड़ अस्पताल में भर्ती
डीडवाना।शहर में जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने एक बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार एक ही परिवार के तीन लोग—महिला, मासूम बच्चा और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर एकत्र हुए राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को निजी वाहन की मदद से तुरंत राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उपचार जारी किया।जानकारी अनुसार, जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे अचानक बाइक और स्कूटी में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी पर सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे। राहत की बात यह रही कि बाइक सवार दो युवकों को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई।अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल हुए तीनों लोग कोलिया गांव के निवासी हैं। घायलों में सोहनी देवी (50) पत्नी रामेश्वर लाल,एव 4 वर्षीय प्रिंस तथा सुनील (21) पुत्र रामेश्वर लाल शामिल हैं। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस के सारे घटनाक्रम की जानकारी लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।
Didwana, Nagaur | Oct 19, 2026