Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
हत्या
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
newsdidwana
Didwana, Nagaur
| Oct 19, 2026
MORE NEWS
Didwana, Nagaur | Oct 19, 2026
रहमान गेट के पास अनियंत्रित होकर पलटा स्क्रैप से भरा ट्रक, चालक बाल-बाल बचा डीडवाना।शहर के व्यस्त मार्ग रहमान गेट के पास देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्क्रैप (कबाड़) से भरा एक अनियंत्रित ट्रक अचानक सड़क पर पलट गया, जिससे ट्रक में लदा सारा कबाड़ सड़क पर बिखर गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक मामूली रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात ट्रक सामग्री लेकर गुजर रहा था कि अचानक रहमान गेट के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। वाहन के पलटते ही तेज धमाका हुआ और उसमें भरा स्क्रैप सड़क पर फैल गया।हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त सड़क पर अन्य लोगों की आवाजाही कम थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में घायल हुए ट्रक चालक को तुरंत मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहन की सहायता से शहर के राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को सड़क किनारे करवाकर यातायात पूरी तरह सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है।
Didwana, Nagaur | Oct 19, 2026
डीडवाना: ऐतिहासिक अशोक स्तंभ सर्किल के सौंदर्यीकरण के नाम पर महज खानापूर्ति, स्थानीय निवासियों में भारी रोष डीडवाना। शहर के नागोरी गेट के बाहर स्थित ऐतिहासिक अशोक स्तंभ सर्किल के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण को लेकर नगर परिषद की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। 1960 में स्थापित इस ऐतिहासिक प्रतीक चिन्ह को भव्य रूप देने के बजाय महज खानापूर्ति की जा रही है, जिससे स्थानीय नागरिकों में गहरा असंतोष और विरोध व्याप्त है। *ऐतिहासिक पहचान से खिलवाड़ का आरोप* वर्ष 1960 में इस अशोक स्तंभ सर्किल का निर्माण सेठ गणेशमल जाजू द्वारा करवाया गया था। तब से ही यहां उनके नाम की पट्टिका लगी हुई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद द्वारा करवाए जा रहे वर्तमान निर्माण कार्य के दौरान इस नाम पट्टिका को ढक दिया गया है और चारदीवारी बनाकर मिट्टी भर दी गई है। भामाशाह के नाम को छुपाने की इस कवायद से गुस्साए लोगों ने हाल ही में जारी कार्य को रुकवा दिया और कड़ा विरोध दर्ज कराया। 7D के बाद बदला स्वरूप, अब देखरेख का अभाव स्थानीय निवासियों ने बताया कि वर्ष 2016-17 में आई 7D के दौरान शहर के अधिकांश बाजार क्षतिग्रस्त हो गए थे। उस समय जो अशोक स्तंभ भव्य रूप में पार्क और चारदीवारी के साथ मौजूद था, उसे हटाकर एक बेहद छोटा स्वरूप दे दिया गया। इसके बाद से ही भारत के इस राष्ट्रीय प्रतीक की उचित देखरेख नहीं हो पा रही है, जिससे इसकी गरिमा प्रभावित हो रही है। *लाखों का टेंडर, फिर भी बुनियादी सुधार नदारद* नगर परिषद द्वारा इस कार्य के लिए लाखों रुपये का टेंडर जारी किए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन मौके पर हो रहा काम केवल औपचारिक नजर आ रहा है। नागरिकों की मांग है कि सर्किल का पुनर्गठन:सर्किल को सड़क के बीचों-बीच स्थापित कर चौराहे तिराहे के रूप में विकसित किया जाए ताकि यातायात व्यवस्था सुगम हो सके।भव्य सौंदर्यीकरण: चारों तरफ रेलिंग, आकर्षक लाइटिंग और उचित पौधरोपण कर इसे भव्य रूप दिया जाए।ऐतिहासिक पट्टिका का सम्मान: भामाशाह स्व. गणेशमल जाजू की मूल नाम पट्टिका को यथावत सुरक्षित और दृश्यमान रखा जाए।सफाई व्यवस्था:सर्किल के आसपास फैली गंदगी को तुरंत साफ कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया जाए।स्थानीय निवासियों का स्पष्ट कहना है कि भारत के प्रतीक चिन्ह का पूर्ण सम्मान होना चाहिए। यदि नगर परिषद ने खानापूर्ति छोड़कर योजनाबद्ध तरीके से इसका भव्य निर्माण नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Didwana, Nagaur | Oct 19, 2026
कलेक्टर कार्यालय के पास हादसा: स्कूटी-बाइक भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोग घायल, बांगड़ अस्पताल में भर्ती डीडवाना।शहर में जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने एक बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार एक ही परिवार के तीन लोग—महिला, मासूम बच्चा और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर एकत्र हुए राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को निजी वाहन की मदद से तुरंत राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उपचार जारी किया।जानकारी अनुसार, जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे अचानक बाइक और स्कूटी में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी पर सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे। राहत की बात यह रही कि बाइक सवार दो युवकों को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई।अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल हुए तीनों लोग कोलिया गांव के निवासी हैं। घायलों में सोहनी देवी (50) पत्नी रामेश्वर लाल,एव 4 वर्षीय प्रिंस तथा सुनील (21) पुत्र रामेश्वर लाल शामिल हैं। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस के सारे घटनाक्रम की जानकारी लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।
Didwana, Nagaur | Oct 19, 2026
Didwana, Nagaur | Oct 19, 2026
*पंचायती राज आम चुनाव-2026* *जिला निर्वाचन अधिकारी ने की पंचायती राज आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा* *चुनाव कार्यों के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश* डीडवाना-कुचामन, 19 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी पंचायती राज आम चुनाव-2026 के संबंध में गठित विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यों एवं तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करते हुए सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से निर्वहन किया जाए। निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा सभी प्रकोष्ठ आपसी समन्वय, निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं बिजली, स्वच्छ पेयजल, सफाई, शौचालयों, सुरक्षा आदि के पुख्ता इंतजामात करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मतदाता सूचियों के अद्यतन एवं पुनरीक्षण, मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं, मतदान दलों के गठन एवं प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री, ईवीएम, कानून-व्यवस्था, परिवहन, कार्मिक व्यवस्था, मतदाता जागरूकता, सूचना प्रौद्योगिकी, नियंत्रण कक्ष तथा निर्वाचन संबंधी अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही मतदान प्रक्रिया में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने पर जोर दिया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार,जिला परिषद् के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी खुमाराम सारण सहित संबंधित प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।
Didwana, Nagaur | Oct 19, 2026
साडिला में RLP प्रत्याशी सुल्तान शर्मा के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, जनसभा में उमड़े ग्रामीण नागौर जिले की जायल पंचायत समिति के ग्राम साडिला में वार्ड संख्या 08 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के उम्मीदवार सुल्तान शर्मा के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। ग्रामीणों एवं RLP कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के साथ ही चुनावी जनसंपर्क अभियान को गति मिली।चुनाव प्रचार के उद्देश्य से शुरू किए गए इस कार्यालय को जनसेवा केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। यहां ग्रामीण अपनी समस्याएं, सुझाव और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे सीधे प्रत्याशी एवं कार्यकर्ताओं के समक्ष रख सकेंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कार्यालय के माध्यम से ग्रामीणों से निरंतर संपर्क बनाए रखने और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सभा के दौरान क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और जनसुनवाई को लेकर चर्चा की गई। RLP कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो के निर्देशानुसार गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है, ताकि आमजन की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रयास किए जा सकें।कार्यालय उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। जनसभा में मौजूद ग्रामीणों ने RLP प्रत्याशी के प्रति समर्थन व्यक्त किया। चुनावी कैंप कार्यालय की शुरुआत को वार्ड संख्या 08 में चुनावी गतिविधियों और जनसंपर्क अभियान के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Didwana, Nagaur | Oct 18, 2026
दीपावली से ठीक पहले डीडवाना में चरमराई सफाई व्यवस्था: कागजी दावों तक सीमित प्रशासन, शहर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर और चोक नालियां गोदारा मार्केट, रोडवेज बस स्टैंड और खुद नगर परिषद कार्यालय के पीछे बद से बदतर हुए हालात कचरे के ढेरों में लगाई जा रही आग, जहरीले धुएँ और प्रदूषण से लोग परेशान डीडवाना।त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और शहरवासी रोशनी के पर्व दीपावली की तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन, साफ-सफाई के मामले में डीडवाना शहर के हालात इन दिनों पूरी तरह बेपटरी नजर आ रहे हैं। नगर परिषद प्रशासन द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के तमाम बड़े-बड़े दावे और वादे किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर ये दावे पूरी तरह हवा हवाई साबित हो रहे हैं। शहर के प्रमुख मार्गों से लेकर खुद नगर परिषद के कार्यालय के आसपास तक कचरे के अंबार लगे हैं और नालियां पूरी तरह चोक पड़ी हैं, जिससे नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। *गोदारा मार्केट और गोपाल गौशाला के बाहर कचरे के ढेर, लग रही आग* शहर के व्यस्त गोदारा मार्केट के सामने स्थित गोपाल गौशाला के बाहर हर रोज सुबह कचरे के बड़े-बड़े ढेर लग जाते हैं। आलम यह है कि इस कचरे में कई बार आग भी लगा दी जाती है। जलते हुए कचरे से उठने वाले जहरीले धुएँ और प्रदूषण के कारण आसपास के दुकानदारों, राहगीरों और वहाँ से गुजरने वाले लोगों का सांस लेना तक दूभर हो गया है। वहीं, इन कचरे के ढेरों के आसपास मवेशियों के मंडराते रहने से उनकी सेहत पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। *रोडवेज बस स्टैंड पर बरसों से नहीं हुई नालियों की सफाई* शहर के मुख्य आवाजाही केंद्र—रोडवेज बस स्टैंड की स्थिति भी कम दयनीय नहीं है। यहाँ बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की नालियां कचरे और सिल्ट से पूरी तरह अटी पड़ी हैं। देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि इन नालियों की सफाई को हुए लंबा अरसा बीत चुका है। पानी की उचित निकासी न होने के कारण यहाँ लगातार गंदगी और दुर्गंध बनी रहती है, जिससे यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। *जिम्मेदार नगर परिषद के पास और पिछले हिस्से में भी बदहाली* सबसे बड़ी विडंबना यह है कि शहरभर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी जिस नगर परिषद की है, उसी के मुख्य कार्यालय के आसपास सफाई व्यवस्था दम तोड़ती नजर आ रही है। नगर परिषद के ठीक पास बने नाले में कचरा ठसाठस भरा हुआ है। इसके अलावा, परिषद भवन के पिछले हिस्से में भी कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिन्हें लंबे समय से उठाया नहीं गया है। जब प्रशासनिक मुख्यालय के पिछले हिस्से और आसपास ही सफाई का यह हाल है, तो शहर के अंदरूनी वार्डों और कॉलोनियों की वास्तविक स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। *त्योहार पर भी नहीं जाग रहा प्रशासन* दीपावली जैसे बड़े राष्ट्रीय त्योहार के नजदीक होने के बावजूद शहर में सफाई व्यवस्था का ऐसा लाचार होना नगर परिषद की कार्यशैली पर बड़ा सवालिया निशान लगाता है। स्थानीय दुकानदारों और शहरवासियों ने जिला कलेक्टर और नगर परिषद के उच्च अधिकारियों से पुरजोर मांग की है कि त्योहार को देखते हुए तुरंत प्रभाव से शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, कचरे के ढेरों का उठाव हो, नालियों की पैंदे तक सफाई करवाई जाए और कचरे में आग लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शहरवासी स्वच्छ माहौल में त्योहार मना सकें।
Didwana, Nagaur | Oct 18, 2026