करंट से ऑपरेटर की मौत पर भड़के ठेका मजदूर, तिफरा विद्युत कार्यालय का घेराव
बिलासपुर: करंट से ऑपरेटर अमन साहू की मौत पर भड़का आक्रोश, तिफरा बिजली ऑफिस का घेराव कर ठेका कर्मियों ने मांगा न्याय
बिलासपुर के ग्राम कुरेली में बीते 31 अक्टूबर को काम के दौरान करंट की चपेट में आने से बिजली ऑपरेटर अमन साहू की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद अब मृतक अमन साहू के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। शुक्रवार को भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में विद्युत विभाग ठेका मजदूर ऑपरेटर संघ ने तिफरा स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव कर जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
Justice For Worker CGNews Breaking News Chhattisgarh Local News
#BilaspurNews #ChhattisgarhNews #CSPDCL #Bilaspur #TifraElectricityDepartment