प्रतापगढ़ में कल तय होगी शहरी सरकार, 35,895 मतदाता करेंगे 107 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला!
प्रतापगढ़ में कल शहरी सरकार के लिए मतदान होगा। नगर परिषद के 40 वार्डों में 42 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी। चुनाव में कुल 107 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें भाजपा और कांग्रेस के 40-40 उम्मीदवार शामिल हैं, जबकि 27 प्रत्याशी अन्य दलों और निर्दलीय हैं।
नगर परिषद क्षेत्र में 35 हजार 895 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 17 हजार 689 पुरुष, 18 हजार 205 महिला और एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी घर-घर संपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। मतदान के लिए मतदाता मान्य पहचान पत्र साथ लेकर जरूर जाएं।
#Pratapgarh #Rajasthan #PratapgarhElection #NagarParishadElection #UrbanElection RajasthanElection