बहरोड़: गांव माजरी कला में रास्ते से गाड़ी नहीं हटाने पर नाराज युवक ने आधा दर्जन लोगों पर चढ़ाई गाड़ी, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
Behror, Alwar | May 16, 2024 बहरोड़ के माजरी कलां गांव में रास्ते में खड़ी गाड़ी नहीं हटाने से नाराज दूसरी गाड़ी चालक ने अपनी गाड़ी से रास्ते में खड़े लोगों पर गुस्से में गाड़ी चढ़ा दी।जिससे तीन महिलाओ सहित 6 लोग घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना का सारा माजरा घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होगा । गुरुवार को पुलिस ने दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर लिया ।