खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 425 किलो दुषित कलाकंद 150 किलो मिश्रित दूध और करीब 50 किलो फफूंद लगी क्रीम मौके पर ही करवाई नष्ट
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अतुल प्रकाश,जिला कलेक्टर महोदय जिला खैरथल तिजारा और डॉ अरविंद गेट मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के दिशा निर्देश में बुढी बावल कोटकासिम क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके पर करीब 50 किलो क्रीम,150 किलो मिश्रित दूध और 425 किलो कलाकंद के सैंपल लेकर मौके पर ही नष्ट करवाया।
नोडल अधिकारी खाद्य सुरक्षा विभाग हेमंत यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर आज विभाग द्वारा बुढी बावल कोटकासिम क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मैसर्स लीलाराम और विकास उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मोठुका किशनगढ़बास के गोदाम पर जोकि बुढी बावल के मुख्य बाजार में स्थित है उसका निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को गोदाम पर साफ सफाई की भारी कमी मिली। हलवाइयों द्वारा जो कलाकंद बनाया जा रहा था उसमें मरी हुई मक्खियों और फफूंद लगी पाई गई। इसके अलावा मौके पर दुषित क्रीम जिसमें फफूंद लग रही थी और खट्टा दूध करीब डेढ़ सौ किलो बरामद हुआ।
Behror, Alwar | Nov 4, 2026