उत्पाद विभाग ने दौलतपुर के राजीव कुमार को कार से 127.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार
जमुई: विभाग के सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश पर शराब के विरुद्ध चलाई जा रही छापेमारी अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक बार फिर उत्पाद विभाग की टीम को अवैध शराब की खेप पकड़ने में कामयाबी मिली है। उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि मिसिर बीघा के पास से एक टाटा टियागो कार को जब्त किया गया। कार से 127.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी स्वर्गीय राम सुंदर सिंह के पुत्र राजीव कुमार सिंह के रूप में हुई है। उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने सोमवार की शाम 4:00 बजे दी है। उन्होंने बताया कि झारखंड से अवैध शराब की खेप लेकर जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के बाद उत्पाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम द्वारा मिसिर बीघा के पास से टाटा टियागो कार से 127.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया और कार को जब्त कर तस्कर राजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि राजीव कुमार लंबे समय से शराब की तस्करी में संलिप्त था जो बाल- बाल बच जाता था, लेकिन इस बार गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड़ लिया गया है। फिलहाल गिरफ्तार राजीव कुमार से पूछताछ की जा रही है और इसके संपर्क में अन्य शराब तस्करों की पहचान भी की जा रही है। शराब के विरुद्ध लगातार जिले के अलग-अलग जगह पर छापेमारी अभियान जारी है। #jamuitopnews #Crime #utpadvibhagjamui #CrimeNews #viral #viralpost #viralvideoシ #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Jul 20, 2026