कुंडा: जेठवारा पुलिस पर दबाव और अभद्रता का ऑडियो वायरल, राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
सराय नाहर राय में सरसों कटाई विवाद को लेकर जेठवारा पुलिस पर दबाव बनाने और एसएसआई से नोकझोंक का ऑडियो वायरल होने पर बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले में एक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ गुरूवार शाम 5 बजे केस दर्ज किया गया है। पुलिस की छवि खराब करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है।