मेदिनीनगर (डालटनगंज): चिंयाकी में हुई भाकपा की बैठक, भ्रष्टाचार के खिलाफ जुलाई में सदर अंचल कार्यालय घेराव करने का निर्णय
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सदर मेदिनीनगर अंचल कमिटी की बैठक चिंयाकी में कामरेड सहबाल सिंह की अध्यक्षता में रविवार दोपहर 1 बजे तक हुई। बैठक में चियांकी और आसपास के लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सूर्यपत सिंह उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की बदलाव यात्रा चियांकी से ही निकली थी