मेदिनीनगर (डालटनगंज): रेड़मा: दूध लेने निकले दो मौसेरे भाइयों के तालाब में मिले शव, नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत
घर से दूध लेने निकले दो मौसेरे भाइयों की रविवार सुबह तालाब से शव बरामद हुआ। नहाने के क्रम में डूबने से उनकी मौत हुई। दोनों शनिवार शाम से लापता थे। उनकी खोजबीन की जा रही थी। पहचान मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रांची रोड रेड़मा दशगात्र मंडप के पास रहने वाले आनंद दुबे का 6 वर्षीय पुत्र अर्पित दुबे व उसके मौसेरे भाई बेलवाटिका के आरो दुबे पिता अनुराग के रूप में