कुंडा: विजयामऊ गांव के आम विक्रेता की हंडिया में सड़क हादसे में मौत, अन्य 2 साथी घायल
संग्रामगढ़ इलाके के विजयमऊ गांव की तीन युवक वाराणसी में पिकअप गाड़ी से आम बेचने जा रहे थे। हंडिया के पास ट्रक की उनकी गाड़ी से टक्कर हो गई। हादसे में संटू (36 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि मिथिलेश और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार शाम 5 बजे शव घर पहुचा तो कोहराम मच गया। दोनों घायलो का इलाज चल रहा है।