कुंडा: कुंडा पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को सुवंश तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा
प्रतापगढ़ पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। थाना कुण्डा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिलीप कुमार त्रिपाठी को सुवंश तिराहे से बुधवार शाम 5 गिरफ्तार कर चोरी का मोबाइल बरामद किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।