कुंडा: संग्रामगढ थाने में तैनात दरोगा पर तीन दिन से युवक को थाने में रखकर थर्ड डिग्री देने का आरोप, की गई शिकायत
बारा गांव निवासी नन्हे मौर्या ने गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है।आरोप लगाया कि 7 तारीख को संग्रामगढ थाने के दरोगा और सिपाही थाने बुलाए और कहा की तुम्हारे बेटे के खिलाफ शिकायत मिली है ।बेटे को बुलवाकर पुलिस कर्मियों को सौंप दिया। तीन दिन बाद 10 तारीख को जब अपने बेटे से मिलने गया तो उसने बताया की उसे दरोगा ने पीटा है।