कुलपहाड़: त्योहारों को लेकर पुलिस सतर्क, क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ ने ग्राम चौकीदारों के साथ गोष्ठी कर दिए निर्देश
आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महोबा पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार सिंह ने थाना पनवाड़ी और थाना महोबकंठ में ग्राम चौकीदारों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।